![]() |
| अयोध्या राम मंदिर। Photo Credit: ShriRamTeerth/X |
एक बूढ़ा किसान फसल काटने के बाद उसमें से एक हिस्सा अलग रखता है।एक माँ घर के खर्चे में कटौती करके नोट जोड़-जोड़कर पर्स में रखती है।एक मजदूर जब मन्नत पूरी होती है तो उस खुशी का एक टुकड़ा भगवान तक पहुँचाना चाहता है।ये सब घंटों लाइन में लगते हैं। एक ही भरोसे के साथ — जो पैसा उन्होंने चढ़ाया, वो सीधा राम जी तक पहुँचेगा।उस भरोसे के साथ विश्वासघात हो गया।और जो लोग यह विश्वासघात करते पकड़े गए — उनकी salary ₹12,000 थी।
यह story सिर्फ चोरी की नहीं है।
यह उस system की story है जिसे जानबूझकर इस तरह बनाया गया कि चोरी हो सके। और जब हुई, तो दबाई जा सके।
पहला झटका — Trust बना, लेकिन RTI से बाहर
9 नवंबर 2019 को Supreme Court ने राम मंदिर का ऐतिहासिक फैसला दिया। साथ में एक Trust बनाने का भी आदेश था। 5 फरवरी 2020 को Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust वजूद में आया।लेकिन यहीं पहला पेंच था।
यह Trust एक judicial process के तहत बनी — Supreme Court के Ayodhya judgment के compliance में। Union Government ने इसे constitute किया। लेकिन BJP सरकार ने इसे autonomous बनाया — यानी सरकार के direct control से बाहर। न RTI लगा सकते, न public audit माँग सकते।15 में से 12 members BJP सरकार के nominated थे। Champat Rai — RSS और VHP से जुड़े — General Secretary बने। Dr. Anil Mishra — RSS के Awadh region के Prant Karyawah — को Sales और Purchase की ज़िम्मेदारी मिली। उनका office counting centre के ठीक बगल में था।ऊपर से autonomous। अंदर से अपने लोग।जनता पैसा दे सकती थी। हिसाब नहीं माँग सकती थी।
दूसरा झटका — Warning दी गई, दबाई गई। फिर दी गई, फिर दबाई गई।
नवंबर 2020 में Trust ने खुद एक private audit firm बुलाई। उस firm ने साफ लिखा —
"यह management highly unprofessional है। कोई systematic record नहीं। Transactions में second और third check नहीं। अगर जल्दी नहीं सुधारा तो चोरी और inappropriate transactions होने लगेंगी।"
यह warning file दबा दी गई। Website पर न कोई SOP, न कोई audit report।2025 में SBI ने Trust को लिखित में suggestion दिया — counting staff बदलो। Anil Mishra और Champat Rai ने साफ मना कर दिया।
ये भी पढे :- बंगाल मे Detect, Delete, Deport हकीमपुर बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ , हजारों घुसपैठिया खुद भाग रहे वापस ।
तीसरा झटका — Counting Room में 70 बार हुई चोरी CCTV में कैद
मंदिर से 200 मीटर दूर facility centre के basement में एक secure counting room बना। TCS के 1600 CCTV cameras, SBI staff, audit team — सब मौजूद।SIT की preliminary report के अनुसार 27 अप्रैल से 5 जून 2026 के बीच CCTV में 70 suspicious incidents capture हुए जिनमें counting staff को cash की गड्डियाँ छुपाते देखा गया।लेकिन यह 50 लोगों का counting team था जो सब जुगाड़ से आए थे।
Manish Yadav — Champat Rai के driver का भतीजा।
Anukalp Mishra — Lavkush Mishra का जीजा।
Tinnu Yadav — Champat Rai का personal driver — जिसके पास strong room की चाबी थी।
Avinash Shukla — एक primary school teacher — cash reconciliation की ज़िम्मेदारी।
इनकी salary ₹12,000 से ₹22,000 के बीच।
तरीका था सिंपल। Main cameras के सामने एक खड़ा हो जाता। बाकी ₹500 की गड्डियाँ कपड़ों में छुपा लेते। Washroom के बहाने जाकर वहाँ छोड़ देते। Counting room के bathroom से ₹2.25 लाख cash 4 जून 2026 को recover हुए।जब extra guards आए तो तरीका बदला। 100 नोटों की गड्डी में 120 नोट डाल दिए। Voucher पर ₹50,000 लिखा — अंदर ₹60,000। Bank तक जाते-जाते 20 extra notes निकाल लिए।Report में यह भी mention है कि entry और exit पर कोई frisking नहीं थी, personal belongings पर कोई control नहीं था, और multiple donation boxes का cash एक साथ count किया जाता था — यही तीन चीजें इस crime को possible बनाती थीं।
चौथा झटका — ₹12,000 salary, करोड़ों की property
6 जून 2026 को hidden camera की footage देखी गई। अगले दिन raids शुरू।
Avinash Shukla ने एक भाई की शादी पर ₹6 लाख खर्च किए, दूसरे भाई को ₹5 लाख transfer किए, एक दोस्त को ₹2.5 लाख और एक महँगा mobile दिया। उसके नाम पर ₹3.5 लाख की car भी मिली। Legal Service India
Tinnu Yadav — जो पहले auto चलाता था, जिसके पिता चाय बेचते थे — उसके घर से ₹50 करोड़ की property के papers, airport के पास 70 कमरों का hostel, कई restaurants में हिस्सेदारी और Fortuner car मिली।Lavkush Mishra — पहले car mechanic था — उसके घर गोबर के ढेर में ₹10 लाख cash छुपे थे। वो ₹25 लाख की दो मंज़िला मकान बना रहा था।अब तक आठ accused से कुल ₹79.80 lakh cash recover हुई है। Legal Service IndiaSIT को पता चला कि सबसे बड़ी cash diversion 2025 Kumbh Mela के दौरान हुई जब मंदिर में donations का surge था। Brother-in-law duo Lavkush Mishra और Anukalp Mishra ने allegedly सबसे ज़्यादा चुराया और proceeds को properties में invest किया।
पाँचवाँ झटका — ज़मीन खरीद में करोड़ों का खेल
2021 में devotees ने ₹151 करोड़ की donation दी। उससे ज़मीन खरीदी जानी थी।Ayodhya के Mayor के भतीजे ने एक ज़मीन ₹20 लाख में खरीदी। ढाई महीने बाद Trust ने वही ज़मीन ढाई करोड़ में खरीदी।एक और ज़मीन — ₹2 करोड़ में खरीदी। सिर्फ 10 मिनट बाद Trust ने ₹18.5 करोड़ में खरीदी।एक BJP MLA ने एक पंडित से ₹20 लाख में ज़मीन खरीदी। ढाई करोड़ में Trust को बेच दी।यह कोई market fluctuation नहीं थी। यह एक planned loot थी
> They are not Ambani.
— Simpu Singh (@Simpu_SinghIND) July 6, 2026
> They are not Adani.
> They are not any Bollywood Celebrity.
> They are not any high net worth individuals.
> They are the THIEVES OF RAM MANDIR DONATION.
just look at their cars :
Toyota Vellfire 🚗
Price - ₹1.3 crore, ex-showroom
Religion is… pic.twitter.com/qYoFV0Ryc4
छठा और सबसे बड़ा झटका — क्या Ram Lalla के गहने पिघला दिए?
SIT अब इस angle पर काम कर रही है कि कहीं stolen gold और silver jewellery को melt करके plain gold biscuits तो नहीं बना दिए गए। Officials को शक है क्योंकि बार-बार raids के बाद भी original ornaments नहीं मिले।Trust ने पहले phase में 944 kg silver को government-run Mint में testing और melting के लिए भेजा था। Champat Rai ने कहा था कि मंदिर को करीब 13 quintals silver और 20 kg gold donations मिले।SIT ने ornaments और precious donations के records, Mint के साथ transactions की details और पूरे precious metals का account माँगा है।लोगों ने Ram Lalla के लिए earrings, bangles, anklets, nose rings — अपनी भक्ति से चढ़ाए। अगर वो सब पिघला दिए गए — तो यह सिर्फ चोरी नहीं, यह आस्था का कत्ल है।
ये भी पढे :- India का AMCA Project — Fifth genration Fighter jet की पहली बार private players को मिल मौका।
सातवाँ झटका — Champat Rai और Anil Mishra गए, लेकिन FIR में नाम नहीं
26 जून 2026 को Champat Rai और Anil Mishra ने "moral responsibility" लेते हुए इस्तीफा दिया।लेकिन FIR में उनका नाम नहीं है।SIT की report जिस Additional Chief Secretary Sanjay Prasad को submit हुई — वो खुद Trust के member हैं। जिस system की जाँच हो रही है, उसी system के member के पास report जा रही है। यह conflict of interest नहीं — यह conflict of convenience है।Ram Janmabhoomi आंदोलन से जुड़े Swami Govind Dev Giri ने कहा — Champat Rai और Anil Mishra की negligence serious matter है।Ram Janmabhoomi आंदोलन से जुड़े Santosh Dubey ने सीधे कहा — "SIT सिर्फ lipapoti करेगी। बड़े लोग बचाए जाएँगे।"
आठवाँ झटका — RSS ने भी माँगा जवाब
RSS ने कहा कि यह alleged theft ने devotees की आस्था को deeply hurt किया है और transparent probe की माँग की।जब RSS को भी सफाई माँगनी पड़े — तो समझिए मामला कितना गहरा है।Supreme Court ने 25 जून को court-monitored probe और forensic audit की माँग वाली PIL पर urgent hearing से मना कर दिया। Lucknow High Court में PIL पेंडिंग है।Yogi सरकार ने SIT की report submission deadline 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।
यह सिर्फ चोरी नहीं — यह system की planned failure है
इस पूरे scam में सबसे दर्दनाक बात यह नहीं कि ₹80 लाख मिले।सबसे दर्दनाक बात यह है —2020 में warning दी गई। दबाई गई।2025 में warning दी गई। दबाई गई।Rules बने। Follow नहीं हुए।180 दिन की CCTV footage का rule था। 45 दिन में delete होने लगी।Hiring जुगाड़ से हुई। Professional की जगह पर driver के भतीजे आए।Trust autonomous बना — RTI से बाहर। Public पैसा दे, हिसाब न माँगे।जब तक हर transaction public नहीं होगी — हर साल independent audit website पर नहीं आएगी — donation का real-time dashboard नहीं होगा — यह फिर होगा।
किसी न किसी मंदिर में। किसी न किसी trust में।
